भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

जयहरीखाल : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल आज 13 अप्रैल 2023 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी एवं भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डॉ एल आर राजवंशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान, समानता और मानवाधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं । संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं के रूप में डॉ. कमल कुमार, डॉ. उमेश ध्यानी एवं डॉ. आर. के. सिंह ने अपने-अपने विचार रखे।

डॉ. कमल कुमार ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और शैक्षणिक योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. उमेश ध्यानी ने संविधान में दिए गए समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. आर. के. सिंह ने डॉ. अम्बेडकर के दलित उत्थान एवं सामाजिक न्याय के प्रयासों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के विभाग प्रभारी डॉ वरुण कुमार के द्वारा किया गया किया। उन्होंने सभी वक्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया l

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली-देहरादून इकनोमिक कोरीडोर उत्तराखंड के विकास मे मील का पत्थर होगा साबित – डॉ. नरेश बंसल

Tue Apr 14 , 2026
देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कल 14 अप्रैल, बैसाखी और भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हर्ष जताया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!