महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी आयोजित

कोटद्वार : ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की ओर से 15 सितंबर को दुर्गापुर क्षेत्र स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता सुनीता कोटनाला ने महिलाओं को समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनने तथा लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने की जानकारी दी।

समाजसेवी गौरव जोशी ने कहा कि नारी सशक्त होगी, तभी देश सशक्त होगा। इस दौरान महिला समूह की 50 महिलाओं को नारी शक्ति किट वितरित की गई। ग्राविस संस्था के समन्वयक रोशन लाल कुकरेती ने संस्था की गतिविधियों और कृषि उत्पादन व फल बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सम्मान-2026 से सम्मानित प्रो. चंद्र मोहन कुकरेती को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिराज सिंह रावत ने की। इस अवसर पर कृषि समन्वयक अधिकारी शशि बिनजोला, पार्षद सुखपाल शाह समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। संचालन नीलम आर्य ने किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का फर्जी भर्ती रैकेट पकड़ा

Wed Sep 16 , 2026
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश प्रशासन और सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से कथित तौर पर ठगी करने वाले फर्जी भर्ती रैकेट का खुलासा हुआ है। सुरक्षा विभाग की इंटेलीजेंस टीम ने मंगलवार को गोपनीय सूचना के आधार पर बैराज रोड […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!