पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत; 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती

पुरी (ओडिशा)। भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान गुरुवार को पुरी में बड़ा हादसा हो गया। मरिचिकोट चौक के पास अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक श्रद्धालुओं को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे मरिचिकोट चौक के निकट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दो श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल पुरी जिला मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और रथयात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं, भीषण गर्मी, भीड़ के दबाव और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण 150 से अधिक श्रद्धालुओं को पुरी जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद श्रीक्षेत्र पुरी में शोक का माहौल है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने, सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

Fri Jul 17 , 2026
  देहरादून। लोक पर्व “हरेला” केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जैसे हम एक बीज को बोकर या फिर एक पौधे को रोपित कर उसकी देखभाल करके एक वृक्ष बनाते हैं, वैसे […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!