टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत ग्रुप फैशन शो का सफल आयोजन, पारंपरिक पहनावे की छटा से सजा मंच, ग्रुप फैशन शो में दिखी उत्तराखण्ड की संस्कृति

  • टिहरी लेक फेस्टिवल में संस्कृति की झलक—ग्रुप फैशन शो में प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग”
  • “कोटी कॉलोनी में सजा सांस्कृतिक फैशन शो, पारंपरिक वेशभूषा ने जीता दिल”

टिहरी : टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत कोटी कॉलोनी कार्यक्रम स्थल पर ग्रुप फैशन शो का सफल आयोजन किया गया। फैशन शो की प्रस्तुति भेष-भूषा, पहनावा, भाषा और संस्कृति की थीम पर आधारित रही, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 22 दलों ने प्रतिभाग किया। इनमें से चयनित 7 दलों ने दूसरे चरण में अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में देवस्थाली दल ने प्रथम स्थान, पछयाण दल ने द्वितीय स्थान तथा अल्पाइन दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता दलों को महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) द्वारा विजेता धनराशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवलसारी–गुजेठा नागटिब्बा ट्रेक में 82 ट्रैकर्स ने लिया प्रकृति और रोमांच का अनुभव, पर्यटकों ने निहारी हिमालय की जैव विविधता

Sun Mar 8 , 2026
“नागटिब्बा ट्रेक रूट पर ट्रैकिंग, पर्यटकों ने निहारी हिमालय की जैव विविधता” “देवलसारी–नागटिब्बा ट्रेक में देशभर से आए ट्रैकर्स, प्रकृति के बीच रोमांच का अनुभव” टिहरी : टिहरी झील महोत्सव–2026 ‘हिमालय O2’ के अंतर्गत दिनांक 08 मार्च 2026 को नागटिब्बा ट्रेक रूट पर देवलसारी से गुजेठा तक लगभग 4.5 किलोमीटर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!