शिक्षक नेता माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की कई मांगों पर हुई बातचीत

देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की,इस दौरान सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है,सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल,अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ,जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है,इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है।

मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने,उत्तर प्रदेश की तर्ज में विद्यालयी शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान करने का भी निवेदन मुख्यमंत्री से किया गया है। साथ ही TET के कारण किसी भी दशा में सेवा व पदोन्नति को बाधित नहीं होने की बात सोहन सिंह माजिला ने कही है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 17 जून तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण का लक्ष्य

Wed Jun 17 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ आर चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों को 17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!