टिहरी लेक फेस्टिवल : घनसाली से पिलखी तक 5 किमी मैराथन, 90 धावकों ने दिखाया जोश

  • “हिमालय O2 महोत्सव में फिटनेस की दौड़ – घनसाली–पिलखी मैराथन सफलतापूर्वक संपन्न”
  • “टिहरी लेक फेस्टिवल में दौड़ी सेहत की लहर, घनसाली–पिलखी मैराथन में युवाओं का उत्साह”
  • “घनसाली से पिलखी तक 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन संपन्न”

टिहरी : टिहरी लेक फेस्टिवल “हिमालय O2” के अंतर्गत भिलंगना ब्लॉक में खेल एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घनसाली से पिलखी तक 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ भिलंगना ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी व घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया, मैराथन में युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता में 45 वर्षीय उम्मेद सिंह राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि की उपस्थित लोगों ने सराहना की। वहीं 54 वर्षीय विनोद उनियाल ने भी मैराथन में भाग लेकर फिटनेस और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

मैराथन प्रतियोगिता में उम्मेद सिंह राणा प्रथम, विपिन रगड़वाल द्वितीय, अभिषेक बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे जबकि साहिल शाग चौथे, अंकित नेगी पांचवें, रितिक बिष्ट छठे, अमित नेगी सातवें, सुनील आठवें, आरव बिष्ट नवें और सूजल दसवें स्थान पर रहे। वहीं महिलाओं में दिव्य प्रथम स्थान, सगुन दूसरे स्थान पर जबकि श्रुति तीसरे स्थान पर रहे।

मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5100,  द्वितीय को 3100 रुपए, तृतीय को 2100 रुपए जबकि अन्य पांचों को 11-11 सौ रुपए के रूप में नगद पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र ट्राफी दी गई, वहीं तीन महिलाओं को ग्यारह – ग्यारह सौ और मैराथन में भाग लेने वाले 54 वर्षीय सबसे बुजुर्ग विनोद उनियाल को 1100 रुपए व प्रमाण पत्र सहित मोमेंटो भेंट किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल ने बताया कि मैराथन में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया है, टॉप तीन विजेताओं से लेकर टॉप दस तक सभी को पुरस्कृत किया गया है, जबकि सबसे अधिक उम्र के प्रतिभागी को भी पुरस्कृत किया गया है।

प्रथम स्थान हासिल करने वाले उम्मेद सिंह राणा ने बताया कि वो पहले भारतीय सेना में थे जबकि आर्मी से रिटायर्ड के बाद वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड के पद पर तैनात हैं, उन्होंने बताया कि वो अपने रुटीन डेली अपनी फिटनेस के लिए तोड़ता रहता हूं, वहीं उन्होंने युवाओं से भी अनुरोध करते हुए कहा कि अपनी फिटनेस के लिए दोड़ते रहे जीत हार अलग पहलू है, एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है, अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तो सब कुछ अच्छा ही रहेगा।

महिलाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली राइका अखोडी की छात्रा दिव्य चमोली में बताया वह नेशनल स्तर पर भी प्रतिभाग कर चुकी है, यहां पर सरकार की तरफ से काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी।

मैराथन में भाग लेने पहुंचे 54 वर्षीय सबसे अधिक उम्र के विनोद उनियाल ने भी युवाओं को सुबह 5 बजे उठने और दौड़ लगाने का संदेश दिया और कहा कि स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा मूल मंत्र यही है ।

मैराथन में भाग लेने पहुंचे कैनरा बैंक के मेनेजर राजकुमार पाल ने बताया कि ये मेरा पहला मैराथन है सरकार ने यहां पर युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी पहल की गई है जबकि सरकार द्वारा ये बहुत ही अच्छा आयोजन किया गया है।

कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिकाओं ने बताया कि हमें प्रतिभाग करके काफी अच्छा लगा है और सरकार को इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए। आयोजकों ने बताया कि टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत इस प्रकार की खेल गतिविधियों का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला, दिनेश भजनियाल, मोहित शाह, ग्राम प्रधान अमरीश नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, अधिशासी अभियंता डी सी नौटियाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धनियाल, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन समुह उपस्थित थे ।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जवानों के हैरतअंगेज प्रदर्शन से खिल उठा ‘फौजी’ मन, राज्यपाल के सामने टिहरी झील के ऊपर से की पैराग्लाइडिंग, जवानों ने 12 हजार फीट की ऊंचाई से झील में की लैंडिंग

Sun Mar 8 , 2026
टिहरी : द टिहरी लेक फेस्टिवल में रविवार को यह बेहद खास मौका था। एक तरफ, झील के ऊपर पैराग्लाइडिंग करते सेना के जवान थे, तो दूसरी तरफ, जमीन से निहारती तमाम लोगों की निगाहें, जो हर पल रोमांच का अनुभव कर रही थी। इन स्थितियों के बीच, राज्यपाल लेफ्टिनेंट […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!