बदलाव के मूड में उत्तराखंड, कांग्रेस के खड़े होने का वक्त – शैलजा

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा है कि राज्य में बदलाव की बयार चल पड़ी है और लोग कांग्रेेस की ओर टकटकी निगाहें लगाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के खड़े होने का वक्त आ गया है।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव की मूड़ में है। इसलिए कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर लोगों में छटपटाहट देखने को मिल रही है। कहा कि भाजपा से लोगों को कोई उम्मींद नहीं रह गई है। इसलिए अब वक्त कांग्रेस के खड़े होने का आ गया है। भाजपा के राज में क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व समाप्ति की ओर चला जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के सवालों को लेकर लड़ कर सरकार को आईना दिखा रहे हैं। इसके चलते भाजपा संसद में राहुल गांधी को बोलने ही नहीं दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे सरकार को ललकार रहे हैं। कहा कि विपक्ष का दायित्व जनता के सवालों को उठाना है किंतु राहुल गांधी असलियत बोल रहे हैं तो उन्हें बोलने ही नहीं दिया जा रहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्होंने आम लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की पैठ बनाने की अपील करते हुए कहा कि इसलिए ही कांग्रेस की जनता में मजबूत पकड़ भी बनेगी और लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा। भाजपा का तो लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रह गया है। सरकारी मशीनरी के बल पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमरकश कर मैदान में उतरने की नसीहत दी। कहा कि जनसरोकारों से जुड़े सवालों को लेकर कार्यकर्ताओं को संघर्ष की भूमिका में रहना होगा। इसके बल पर ही कांग्रेस आम जनता के दिलों में पैठ बना सकेगी। बेरोजगारी तथा मंहगाई पर भाजपा को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा कि लोगों का जीवन संकट में घिर गया है। सरकार को इन सवालों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। भाजपाई सत्ता में मद में चूर होकर जनता की कोई परवाह ही नहीं कर रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, एआईसीसी के सदस्य व प्रभारी सुरेंद्र शर्मा व मनोज यादव, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, थराली के पूर्व विधायक डा. जीत राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान  महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जोशीमठ की पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, गौचर के पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, थराली नगर पंचायत की अध्यक्ष सुनीता रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्य पुरोहित, नगराध्यक्ष धीरेंद्र गरोडिया, ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन संदीप झिंक्वाण ने किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खैरासैंण को मिला उच्च शिक्षा का नया केंद्र, सतपाल महाराज व डॉ. धन सिंह ने किया महाविद्यालय भवन का लोकार्पण

Tue May 12 , 2026
सतपुली : उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि अब दूरस्थ पर्वतीय […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!