गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर यूकेडी ने फूंका बिगुल

चमोली। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) इन दिनों अपनी ‘गढ़वाल संवाद यात्रा’ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों और विकासखंडों में जनसंपर्क अभियान को धार दे रहा है, जहाँ कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस यात्रा का मुख्य केंद्र बिंदु गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने का मुद्दा बना हुआ है, जिसे लेकर यूकेडी नेताओं ने स्पष्ट किया कि सत्ता में आते ही पहाड़ की राजधानी को पहाड़ (गैरसैंण) में स्थापित किया जाएगा। इस संवाद यात्रा के दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष अरुण लाल शाह, केंद्रीय महामंत्री वीरू सजवान, जिलाध्यक्ष यदुवीर सिंह नेगी के साथ ही वरिष्ठ नेता आशीष नेगी, कुलदीप रावत और लुसुन टोडरिया ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। नेताओं ने एकजुट स्वर में कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा और पलायन को रोकने के लिए गैरसैंण को पूर्णकालिक राजधानी बनाना अनिवार्य है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गैरसैंण को जनभावनाओं और राज्य की अस्मिता का प्रतीक बताया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से राहत, असम केस में एक हफ्ते की अग्रिम जमानत

Fri Apr 10 , 2026
हैदराबाद: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ असम में दर्ज मामले में उन्हें एक सप्ताह की अग्रिम जमानत प्रदान की है। साथ ही निर्देश दिया है कि वे एक हफ्ते के भीतर संबंधित अदालत में नियमित जमानत के लिए […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!