रडुवा चांदनीखाल के पास वाहन खाई में गिरा, तीन घायल

पोखरी (चमोली)। पोखरी-हापला मोटर मार्ग पर रडुवा चांदनीखाल के पास एक ईको वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना पोखरी पुलिस राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।पुलिस के अनुसार वाहन लगभग 30 से 35 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया।चिकित्सकों ने बताया कि एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायलों में बिजनेस रावत निवासी गुनियाला, अनुज रावत निवासी भिकोना और अक्षय निवासी चौराखाल शामिल हैं। इनमें अक्षय को हायर सेंटर भेजा गया है।

 
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा कोचिंग सेंटर में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित, 48 विद्यार्थियों ने लिया प्रतिभाग

Thu May 28 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित प्रेरणा कोचिंग सेंटर में आज स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 48 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!