सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठाए सीमांत क्षेत्र के 06 बड़े मुद्दे

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर जनप्रतिनिधि ने नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर गढ़वाल के लोकसभा सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े छह प्रमुख जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान का आग्रह किया गया।

जनप्रतिनिधियों  सांसद समुख वाइब्रेंट विलेज योजना का दायरा बढ़ाकर ढाक वार्ड के अंतर्गत न्याय पंचायत मलारी और तपोवन की सभी ग्राम सभाओं को इसमें शामिल करने की मांग रखी गई, ताकि सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके। दूरस्थ गांवों में मोबाइल नेटवर्क और दूरसंचार सेवाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए नए टावर स्थापित करने और संचार व्यवस्था मजबूत करने का अनुरोध किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत मोटर मार्गों का निर्माण कार्य को शुरू करवाने, जोशीमठ स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी करने तथा जोशीमठ में स्थायी वाहन पार्किंग निर्माण कार्य शुरू कराने पर भी चर्चा हुई। सलूड-औली मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति देने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कहा गया कि इस सड़क के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर होमस्टे, बागवानी तथा स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा।

सांसद अनिल बलूनी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान हरीश भंडारी, लक्ष्मण सिंह  बुटोला, प्रदीप भंडारी, नरेंद्र रावत, अजित कुंवर आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंतर-मंतर आंदोलन से राष्ट्रीय पहचान तक, जानें कौन हैं उत्तराखंड की छात्र नेता नेहा बोरा

Mon Jul 27 , 2026
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के हालिया आंदोलन ने कई नए चेहरों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई, जिनमें छात्र नेता नेहा बोरा सबसे प्रमुख नाम बनकर उभरी हैं। 23 दिनों तक चली उनकी भूख हड़ताल, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मुखर आवाज़ और आंदोलन के दौरान दिए गए प्रभावशाली भाषणों ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!