डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर CSC केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, अभिरक्षा में कंप्यूटर-लैपटॉप, चार केंद्र सील

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों (CSC) की कार्यप्रणाली, जनसुविधाओं तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए जिला प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी देहरादून के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की।

निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन द्वारा मौके पर ही सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया, जबकि कुछ केंद्रों से कंप्यूटर एवं लैपटॉप को अभिरक्षा में लिया गया।

औचक निरीक्षण के दौरान शादमान (CSC ID: 353233270019) के केंद्र पर अनियमितताएं पाए जाने पर केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। इसी प्रकार हनी रमन (CSC ID: 554776230016) के केंद्र को भी मौके पर सील किया गया। करन वर्मा (CSC ID: 626776760018) तथा प्राची कौशिक (CSC ID: 727124560013) के जन सेवा केंद्रों पर भी जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर दोनों केंद्रों को सील बंद कर दिया गया।

कंप्यूटर एवं लैपटॉप प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर द्वारा शादमान, पूनम खन्ना तथा करन वर्मा के केंद्रों से CPU को अभिरक्षा में लिया गया। इसके अतिरिक्त पारुल बंसल एवं प्राची कौशिक के केंद्रों से लैपटॉप भी अभिरक्षा में लिए गए हैं।

CSC ID निरस्त करने की संस्तुति

निरीक्षण में पवन फर्स्वाण (CSC ID: 543342670011) के केंद्र पर पाई गई कमियों के संबंध में केंद्र की CSC ID निरस्त किए जाने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। वहीं पूनम खन्ना (CSC ID: 317574420015) के केंद्र पर पाई गई कमियों के संबंध में उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है। पारुल बंसल (CSC ID: 252619240013) के केंद्र पर पाई गई अनियमितता पर लैपटॉप अभिरक्षा में लिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जन सेवा केंद्र आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। आमजन की सुविधा से जुड़े इन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन अथवा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित केंद्र संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औचक निरीक्षण अभियान के दौरान तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र सिंह सहित तहसील एवं पुलिस की टीम उपस्थित रहे।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूआईआईटीबी की आड़ में सरकारी जमीनों पर नजर – कांग्रेस

Sat Sep 19 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने यूआईआईटीबी को लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूआईआईटीबी की आड़ में सरकारी जमीनों और बेशकीमती संपत्तियों को लीज पर देने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। डिमरी के मुताबिक निरीक्षण भवनों […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!