पीपलकोटी में पार्किंग, बिजली सब स्टेशन और आईटीआई भवन का मुद्दा उठाया

  • भाजपा नेता अतुल साह ने सीएम और मंत्रियों से की मुलाकात
  • राज्य आंदोलनकारियों के प्रमाण-पत्र जारी करने की भी मांग

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अतुल साह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर चमोली जिले की समस्याएं उठाईं। उन्होंने पीपलकोटी में पार्किंग निर्माण, विद्युत सब स्टेशन की स्थापना और आईटीआई भवन निर्माण सहित विभिन्न मांगें रखीं।

भाजपा नेता अतुल साह ने पीपलकोटी पेयजल योजना के लिए धनराशि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित पीपलकोटी में स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। उन्होंने आईटीआई भवन के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भाग लेने वाले पात्र लोगों, जिनके प्रमाण-पत्र अभी तक जारी नहीं हुए हैं, का चिन्हीकरण कर प्रमाण-पत्र देने का मुद्दा उठाया।

अतुल साह ने सेलडाला ग्राउंड के विकास के लिए जिला योजना से बजट देने और पशुपालकों की सुविधा के लिए पशु चिकित्सालय भवन बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और नगर की व्यवस्थाओं में सुधार पर भी चर्चा की। शाह के अनुसार, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा हुई तथा मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

16 नवंबर से स्व-गणना, संस्कृत में होंगी कार्यालयों की नाम पट्टिकाएं

Fri Oct 30 , 2026
एकीकृत कृषि मॉडल से बढ़ेगी किसानों की आय, महिला समूहों को सीएससी से जोड़ने के निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। जनगणना में अब लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू होगी, जबकि एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना का कार्य चलेगा। अधिकाधिक लोगों की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!