सेवा संकल्प अभियान में प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभाओं को मिला मंच

गोपेश्वर (चमोली)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभियान तहत निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योगाभ्यास भी कराया गया।

विधि महाविद्यालय  के प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की सायना ने प्रथम, ख्याति ने द्वितीय और एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की आरजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के आयुष राणा प्रथम, नीलम द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अक्षत भट्ट ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और ख्याति ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योग प्रशिक्षक अंकित सिंह बर्वाल ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा

Sat Oct 17 , 2026
पौड़ी : सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग कर शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। रोजगार मेले में कुल 110 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!