ज्योतिर्मठ : गोरंग गांव में गौशाला में लगी भीषण आग, सेना की आइबेक्स ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

ज्योतिर्मठ : नगर क्षेत्र के गोरंग गांव मे वैभव सकलानी की गौशाला में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गौशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास घास जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ (Ibex Brigade) के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला। आइबेक्स वॉरियर्स ने नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कुछ ही मिनटों में बचाव कार्य शुरू किया और धधकती लपटों पर काबू पाकर आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पीड़ित वैभव सकलानी ने बताया कि हालांकि फायर सर्विस और सेना की मदद से आग बुझा ली गई, लेकिन घास और अन्य सामग्री जलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने भारतीय सेना के जवान और अधिकारियों का इस सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेना के जवान समय रहते मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में उन्होंने काफी बड़ी मदद की है

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता, तीन हजार के इनामी वांछित को किया गिरफ्तार

Mon Mar 2 , 2026
कोटद्वार। वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने ₹3000 के इनामी अभियुक्त सोनू शर्मा को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!